ड्रोन विमान के हैक होने के बाद अमरीकी सेना को यह डर था कि यह ड्रोन विमान ईरानी सेना के हाथों लग जाएगा, इसलिए अमरीकी युद्धक विमान ने उस पर बमबारी करके उसे नष्ट कर दिया।
आईआरजीसी का कहना है कि उसने अमरीकी ड्रोन विमान के सिस्टम को अपने निंयत्रण में कर लिया था, इसी डर से अमरीका ने उसे नष्ट कर दिया।
ईरान ने 2011 में अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के सबसे आधुनिक ड्रोन विमान आरक्यू-170 को निंयत्रित करके उसे सफलतापूर्वक उतार लिया था।
आरक्यू-170 को आसमान में सीआईए की आंख कहा जाता था।
अमरीका ने ड्रोन विमान ईरान में उतारे जाने की ख़बर की पुष्टि की थी। ईरानी विशेषज्ञों ने जासूसी के मिशन पर अपनी सीमा में घुसने वाले इस ड्रोन के इलेक्ट्रोनिक सिस्टम को हैक कर लिया था।